আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Oppo Reno 4 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: July 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 4 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन इसी साल मार्च में लॉन्च हुए Reno 3 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है. ओप्पो Reno 4 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपए है. यह फोन स्टैरी नाइट और सिल्की व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा. फोन की बिक्री 5 अगस्त से अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और स्नैपडील से होगी. फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 मिलेगा. इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम 720G स्नैपड्रैगन प्रोससर है. फोन में कूलिंग सिस्टम भी है.

http://सिद्धार्थ-नेहा का नया गाना ‘दिल को करार आया’ रिलीज, दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP मोनो कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है. सेल्फी लेंस के साथ अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड मिलेगा. कैमरे के साथ स्टेबलाइजेशन मिलेगा. फोन में 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस/A-जीपीएस/NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा. इस फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 65W SuperVOOC 2.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ सुपर पावर सेविंग मोड भी है जिसे लेकर पांच फीसदी बैटरी रहने पर 77 मिनट के व्हाट्सएप वीडियो कॉल का दावा किया गया है.

http://Samsung Galaxy M31s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now