नई दिल्ली. सिद्धार्थ शुक्ला और एक्ट्रेस नेहा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो दिल को करारा आया रिलीज हो गया है. इस म्यूजिकल ट्रैक को यासीर देसाई और नेहा कक्कड़ ने गाया है. म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है. लिरिक्स राणा के हैं. वीडियो को स्नेहा शेट्टी कोहली ने डायरेक्ट किया है. गाने में सिद्धार्थ और नेहा प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. दोनों की नजर आई सिजलिंग केमिस्ट्री दमदार है. मालूम हो कि दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है. फैंस को नेहा और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी खूब पसंद आ रही है. म्यूजिक वीडियो में सिद्धार्थ बेहद स्मार्ट और हैंडमस लग रहे हैं.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 55,079 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार
बता दें कि इससे पहले ‘दिल को करार आया’ के पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला का शहनाज गिल संग म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा रिलीज हुआ था. ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था. इस गाने को दर्शन रावल ने गाया था. दर्शन की आवाज में सिडनाज का रोमांस लोगों के सिर चढ़कर बोला था. देखिए गाना-
http://हार्दिक पंड्या बने पिता, नताशा स्तांकोविक ने दिया बेटे को जन्म










