আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

256 नए कोरोना मरीज मिले, 285 डिस्चार्ज, अब 2884 एक्टिव केस

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 256 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 104, राजनांदगांव व जांजगीर-चांपा से 21-21, कबीरधाम से 17, दुर्ग से 15, कोरिया से 13, बिलासपुर से 12, कोण्डागांव से 9, सरगुजा से 8, सूरजपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलौदाबाजार से 4, कांकेर व नारायणपुर से 3-3, मुंगेली, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, बस्तर व दंतेवाड़ा से 2-2, बेमेतरा, गरियाबंद, बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 285 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8856 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2884 है. वहीं 5921 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://31 जुलाई और 1 अगस्त की सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी किराना दुकानें

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई

बेमतरा. निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकान खुला रखने के कारण दुकानदारों पर 21100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ द्वारा निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुला रखने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है. नवागढ़ मारो एवं नांदघाट के दुकानदारों के उपर यह जुर्माना लगाया गया. नवागढ़ मे 8000 रुपए एवं नगर पंचायत मुख्यालय मारो के दुकानदारों पर 2100 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसी तरह नांदघाट मे 11000 रुपएए का जुर्माना शामिल है. नांदघाट में बस स्टैंड चौक में राहगीरों को मास्क बांटकर कोरोना से बचने जागरुक किया गया, साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाईश दी जा रही है. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उपतहसील कार्यालय नांदघाट का औचक निरीक्षण कर न्यायालय के प्रकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया.

http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now