नई दिल्ली. मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे (32) ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है. मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर जब भाकरे के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से डिप्रेशन में थे.
http://उग्रवादियों का असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 शहीद
पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि आशुतोष फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख के पति थे. मयुरी और आशुतोष 21 जनवरी 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. मयूरी को सीरियल ‘खुलता काली खुलेना’ से घर-घर में पहचान मिली. दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. आशुतोष इंडस्ट्री में काफी चर्चित एक्टर थे. उन्होंने इच्छार थारला पक्का नाम की फिल्म की थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.










