नई दिल्ली. केजीएफ (KGF) की अपार सफलता के बाद केजीएफ 2 (KGF 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये पहले ही बता दिया गया था कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा. अब एक-एक कर केजीएफ चैप्टर 2 के किरदारों के लुक रिलीज किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में संजय दत्त का एक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त अधीरा के रोल में नजर आने वाले हैं. वे फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में संजय एक खूंखार और खतरनाक शख्स के रूप में दर्शकों के लिए में दहशत फैलाने का काम करेंगे.
http://सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप
फिल्म में उनके किरदार का फर्स्ट लुक देखने के बाद इस बात की पुष्टि भी हो गई है. उनकी लंबी दाढ़ी और हाथों में तलवार लुक और ज्यादा ताकतवर दिखा रही है. संजय दत्त ने ट्वीट कर फिल्म से अपने अधीरा लुक को रीवील किया है. संजय दत्त ने अपने लुक के साथ लिखा है- इस फिल्म पर काम करना मेरे लिए गर्व की बात है. इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट और क्या हो सकता था. शुक्रिया.
http://दिशा पटानी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, वीडियो वायरल
It's been a pleasure working on this film and I couldn't have asked for a better birthday gift. Thank you @prashanth_neel, @Karthik1423, @TheNameIsYash, @VKiragandur, #Deepak, #Lithika, #Pradeep & the entire team of KGF. pic.twitter.com/5BPX8injYM
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) July 29, 2020










