আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप

Published on: July 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने ये FIR पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई है. केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है. आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत ये केस दर्ज हुआ है. इस मामले में सुशांत के पिता के के सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि मुम्बई पुलिस द्वारा जो जांच की जा रही है, उस पर उन्हें भरोसा नहीं हैं. इसलिए पटना पुलिस से इस मामले में जांच करने को कहा गया है. केके सिंह के मुताबिक, रिया ने सुशांत को धोखा दिया, उसके पैसे हड़प लिए. इसके अलावा, परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया.

http://मशहूर अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है. इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की टीम को मुम्बई भेजा गया है. यह टीम मुम्बई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी. सुशांत सिंह के पिता ने लाचारी जताते हुए कहा है कि वह बीमार रहते हैं इसलिए इस मामले में मुकदमा लड़ने के लिए मुंबई नहीं जा सकते हैं. इसलिए पटना में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पटना के एसएसपी ने कहा कि यह विशेष परिस्थिति में दर्ज कराया गया है. इस एफआईआर को क्लासिफाइड श्रेणी में रखा गया है और कोर्ट में भेज दिया गया है.

http://सुशांत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था किसी तरह का जहर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now