नई दिल्ली. कमजोर वैश्विक मांग के कारण मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है. दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 187 रुपए तक गिर गए. वहीं, इस दौरान चांदी की कीमतों में 1933 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें फिर से चढ़ सकती है. क्योंकि अमेरिका-चीन के तनाव जारी है. इसी वजह से अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है. जिसका असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है. वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई है. ऐसे में निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की खरीदारी शुरू कर सकते हैं.
http://मशहूर अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन
मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 53,033 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 52,846 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है. चांदी में 1933 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई, जिसके बाद अब नया भाव 64,297 रुपए पर आ गया है. इसके पहले चांदी का भाव 66,230 रुपए प्रति किलोग्राम था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें गिरकर 1923 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. वहीं, चांदी के दाम गिरकर 23.60 डॉलर प्रति औंस पर है.
http://21.27 लाख रुपए का नकली नोट बरामद, 5 गिरफ्तार










