আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

Published on: July 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. कुमकुम के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने मदर इंडिया, आर-पार, CID, कोहिनूर, प्यासा, उजाला समेत कई हिंदी फिल्मों में काम किया था. कुमकुम के निधन की जानकारी एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नसिर खान ने ट्विटर पर दी. नसिर खान ने जॉनी वॉकर और कुमकुम की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा- बीते जमाने की फिल्म एक्ट्रेस कुमकुम आंटी का निधन हो गया है. वो 86 साल की थी. उन्होंने बहुत सारी फिल्म, गाने और डांस किए.

http://21.27 लाख रुपए का नकली नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

उन्होंने पापा जॉनी वॉकर के अपोजिट भी कई मूवीज की. वहीं नावेद जाफरी ने लिखा- हमने एक और दिग्गज को खो दिया. जब मैं बच्चा था तब से उन्हें जानता हूं. वो फैमिली थीं. शानदार आर्टिस्ट और बेहतरीन इंसान. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे कुमकुम आंटी. बता दें कि फिल्म सीआईडी का सॉन्ग ये बॉम्बे है मेरी जान एक्ट्रेस पर ही फिल्माया गया था. कुमकुम ने अपने बॉलीवुड करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है.

http://हेलमेट नहीं लगाने पर युवक के माथे में घोंपी चाबी, दरोगा समेत 3 सस्पेंड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now