আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां सहित दो बच्चों का मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Published on: October 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम बाना में आज एक घर से मां समेत दो बच्चे का जला हुआ शव मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घटना देर रात की बताई जा रही है. मृतका दुलारिन बाई निषाद (40) पीडब्ल्यूडी में चौकीदार के पद पर कार्यरत थी. मृतका को 6 महीने पहले ही पति के स्थान पर पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. बच्चों का नाम सोनू और संजय है जिनकी उम्र 11 और 12 साल बताई जा रही है.

http://गलत प्रमोशन पाए SI, ASI समेत 6 पुलिसकर्मियों का डिमोशन

बच्चों और महिला की शरीर पर कई चोटों के निशान को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मां और उसके दोनों बच्चे के शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आंशका जताते हुए मृतका के दामाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि कल सुबह से महिला के घर आया था. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है. पूछताछ पूरी हो जाने के बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी.

http://गौठान में गायों के लिए चारे का इंतजाम करे सरकार : पूनम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now