बिलासपुर. हाईकोर्ट ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान राज्य शासन द्वारा 1 व 22 अप्रैल को जारी आदेश को निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल संचालकों को ट्यूशन फीस लेने की मांग को स्वीकार करते हुए फीस वसूलने का अधिकार दिया है. सुनवाई के बाद कोर्ट ने 9 जुलाई को आदेश के लिए फैसला सुरक्षित रखा था. सोमवार को आदेश जस्टिस पी. सैम कोशी की बेंच से पारित हुआ. निजी स्कूलों को जस्टिस पी सैम कोसी ने केवल ट्यूशन फीस लेने की इजाजत देते हुए अन्य किसी प्रकार की फीस लेने पर रोक लगाई है.
http://362 नए कोरोना मरीज मिले, 228 डिस्चार्ज, अब 2763 एक्टिव केस
इस फीस से स्कूल स्टाफ को बिना कटौती तनख्वाह देने के लिए आदेशित किया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में पढ़ाई बंद रहने पर न केवल निजी स्कूल प्रबंधन के फीस लेने पर पाबंदी लगा दी थी, बल्कि बकाया फीस को लेकर किसी प्रकार से पालकों पर दबाव बनाने से रोक दिया था. इस पर बिलासपुर के 22 निजी स्कूलों के प्रबंधन ने बिलासपुर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन सोसायटी के नाम से अधिवक्ता अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की थी.
http://सुशांत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था किसी तरह का जहर







