আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

362 नए कोरोना मरीज मिले, 228 डिस्चार्ज, अब 2763 एक्टिव केस

Published on: July 27, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 362 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 179, बिलासपुर से 72, दुर्ग से 49, राजनांदगांव से 18, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद व कबीरधाम से 5-5, बेमेतरा, गरियाबंद 4-4, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बालोद, बस्तर व कांकेर से 2-2, रायगढ़ व सरगुजा से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 228 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 लोगों की मौत हो गई. रविवार देर रात रायगढ़ जिले से 5 मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7980 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2763 है. वहीं 5172 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://सुशांत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं था किसी तरह का जहर

जुआ खेलते 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

पिथौरा. गांजा तस्करी, शराब एवं चोरी के आरोपियों को पकड़ने के बाद रविवार को स्थानीय पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम गठित कर सिंग ढाबा ग्राम टेका के बाजू में टेलर दुकान के सामने 52 पत्ती खेल रहे 6 लोगों को घेराबंदी कर रंगेहाथ धर दबोचा. जुआ खेल रहे राकेश भोई पिता दुर्योधन भोई ग्राम मेमरा, दीपक चौबे पिता सूरज चौबे ग्राम टेका, रोहित कुमार साहू पिता कुंज राम साहू , संतोष पटेल पिता सीताराम पटेल, गणेश भोई पिता मोहित राम भाई, मनोज अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल पर 13 जुआ एक्ट सहित 188, 269, 270 एवं महामारी एक्ट की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई. आरोपियों से 52 पत्ती ताश एवं 21,190 रुपए जब्त किया गया.

http://बंद दुकान का शटर खोलकर चालान कर रहा पालिका प्रशासन!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now