नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस को उनकी फॉरेंसिक विसरा रिपोर्ट मिल गई है. सोमवार सुबह कलीना फोरेंसिक लैब की ओर से बांद्रा पुलिस को यह रिपोर्ट सौंपी गई. इसमें किसी तरह के संदेह (फाउल प्ले) से इनकार किया गया है. सुशांत की विसरा रिपोर्ट के अनुसार, उनके शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं था. लैब की ओर से बताया गया है कि इसी मामले में ‘स्टमक वाश’ और नाखूनों के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है.
http://बंद दुकान का शटर खोलकर चालान कर रहा पालिका प्रशासन!
इससे पहले भी एक विसरा रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में सामने आई थी. उसमें भी किसी तरह का संदेह सामने नहीं आया था. नाखूनों की फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह साफ होगा कि मरने से पहले सुशांत का किसी के साथ कोई हाथापाई हुई थी या नहीं. इससे पहले सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह के फाउल प्ले की बात सामने नहीं आई थी. इसे 5 डॉक्टर्स की टीम ने तैयार किया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है.
http://ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में 6 अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
दिशा पटानी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, वीडियो वायरल https://t.co/zla7uAQafK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 27, 2020










