আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गलत प्रमोशन पाए SI, ASI समेत 6 पुलिसकर्मियों का डिमोशन

Published on: October 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले दो पुलिस अधिकारियों समेत 6 पुलिसकर्मियों का जांच पश्चात डिमोशन आदेश जारी किया गया है. जांच में पाया गया कि तब ऐसी कोई स्थिति नहीं थी कि इन पुलिसकर्मियों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन किया जाता. जांच में किसी प्रमोशन के संबंध में किसी तरह की बैठक और न ही कोई अनुशंसा पाई गई. जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर डीजीपी डीएम अवस्थी ने 1 एसआई, 1 एएसआई और 4 हवलदारों का डिमोशन का किया है. पुलिस उप निरीक्षक से अम्बरीश शर्मा को सहायक उप निरीक्षक पद पर, सहायक उप निरीक्षक अंगनपल्ली गणपत राव को वापस हवलदार बनाने के अलावा, हवालदार रंजीत पिल्ले, हवलदार अतुलेश राय और राकेश जाट समेत अवधेश यादव को वापस आरक्षक बनाने के आदेश जारी किया है.

http://गौठान में गायों के लिए चारे का इंतजाम करे सरकार : पूनम

अवैध शराब जब्त

बलरामपुर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है. जिला आबकारी विभाग द्वारा ग्राम केसारी, थाना रघुनाथनगर के संतोष कुमार से मध्यप्रदेश प्रांत की विदेशी मदिरा 16 बल्क लीटर एवं ग्राम रघुनाथनगर के मनोज साहू से 10.240 बल्क लीटर मध्यप्रदेश प्रांत की विदेशी मदिरा कुल 26.240 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई. उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now