महासमुंद. कोमाखान में शनिवार को पकड़े गए यूपी के तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजे से भरी बोरियां अनानास की बोरियों के पीछे छिपा रखी थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाड़ी की तलाशी ली तो सौ किलो गांजा मिला. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने एनएच 353 में ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी की. मुखबिर के बताए अनुसार पिकअप क्रमांक यूपी 81 बीटी 0712 को रोका और वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की. जिसमें एक ने अपना नाम अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी राजकुमार शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा तथा दूसरे ने मदन मोहन शर्मा पिता कुमार कुंवरलाल शर्मा बताया.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- मास्क लगाने में परेशानी हो तो कोरोना वॉरियर्स को याद करें
पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 3 प्लास्टिक बोरियों में भरे अनानास की बोरियों के पीछे में 33 पैकेट में (प्रत्येक पैकेट में) 3-3 किलोग्राम एवं 1 पैकेट में 1 किलोग्राम जुमला 100 किलोग्राम गांजा मिला. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की और जेल भेज दिया. पुलिस ने आरोपियों के पास 5 लाख रुपए कीमती गांजे के साथ साढ़े 4 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन, 2 नग मोबाइल और 5700 रुपए नकदी कुल 9 लाख 58700 रुपए जब्त किया. कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप मिंज, सुशील शर्मा, भुनेश्वर बंजारे, फलेश वर्मा, चुम्मन लाल दीवान शामिल रहे.
http://स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना







