रायपुर. राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेशानुसार उप संचालक जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ मनीन्द्र श्रीवास्तव को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर, उप संचालक आरपी आदित्य संचालनालय लोक शिक्षण को जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़, प्राचार्य श्रीमती रजनी नेल्सन सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी, प्राचार्य परसराम चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी, जिला लोक शिक्षण समिति जिला रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद और सहायक संचालक राजेन्द्र कुमार झा संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर पदस्थ किया गया है.
http://23 निरीक्षकों और 26 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, देखिए सूची
मुख्यमंत्री ने मेड़पार की घटना में बिलासपुर कलेक्टर को दिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड की ग्रामपंचायत मेड़पार में गायों की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लिया है. उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर को इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. श्री बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर घटना के कारणों की जानकारी होगी.
http://‘सरपंच संघ चुनाव को अलोकतांत्रिक बताने वाले कांग्रेस की गोद में क्यों?’







