আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंदिरों से चोरी के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार

Published on: July 25, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. मंदिरों से लगातार चोरी करने वाले दो सगे भाईयों को स्थानीय थाना प्रभारी एवं दो आरक्षकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर धर दबोचा. अब दोनों ही आरोपी भाईयों को सींखचों के पीछे पहुंचा दिया गया है. ज्ञात हो कि विगत सप्ताह भर से नगर के मंदिर का ताला तोड़कर लगातार चोरी हो गई थी जिसे पुलिस ने अपने मुखबिरों से पता लगा लिया था. पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के अनुसार मंदिरों को निशाना बना रहे चोरों पर पुलिस अपनी पैनी नजर लगातार बनाई हुई थी. शुक्रवार को स्थानीय रानीसागर पारा निवासी एक संदिग्ध युवक गोकुल पटेल से पूछताछ के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसके लिए थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार दो जवानों जुनैद खान एवं गोवेर्धन साहू को बगैर वर्दी के संदिग्ध युवक के घर भेजा पर वह घर में नहीं मिला.

http://फोरलेन किनारे मिली लाश की शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि वह अपने ससुराल तेंदूकोना गया है. इसके स्वयं श्री स्वर्णकार दोनों आरक्षकों के साथ तेंदूकोना पहुंच गए वहां भी वें नहीं मिले. इसके बाद भी उन्हें तत्काल पकड़ने की नीयत से श्री स्वर्णकार ने उसकी तलाश शराब दुकान के आसपास की और वहां अपने मुखबिर लगाए. मुखबिर से जानकारी मिलते ही श्री स्वर्णकार अपने दोनों आरक्षकों के साथ डीघेपुर मुरई धोवा नाला में मछली पकड़ने गए आरोपी को पकड़ने गए और दूर में ही वाहन खड़ी कर बगैर वर्दीधारी आरक्षकों को उन्हें पकड़ने भेजा. यहां भी आरोपी ने पुलिस को पहचान लिया और वे करीब 5 फ़ीट बहते नाले के पानी में तैरकर भाग निकले.

http://मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव

भागने की दिशा पता चलते ही दोनों आरक्षकों ने इसकी जानकारी स्वर्णकार को दी और खुद गले भर पानी में उतरकर आरोपियों के पीछे लग गए. दूसरी ओर थाना प्रभारी अपने चालक प्रमोद चौहान के साथ पुल की ओर गए और वहां से खेतों में उतर कर छिप गए. थोड़ी ही देर में आरोपी अपने भाई के साथ आता दिखा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा. आरोपी ने अपने भाई के साथ दोनों मंदिरो में चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी के रुपए से ली गई साइकिल बरामद करवा दी वही आरोपियों के कब्जे से 740 रुपए एवं 88 रुपए के सिक्के जब्त की है. पुलिस ने दोनों आरोपी गोकुल पटेल(20) एवं नकुल पटेल(19) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now