पिथौरा. कसडोल मार्ग फोरलेन के किनारे कल मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त दीपक डड़सेना पिता ईश्वर डड़सेना (42) के रूप में की गई है. बहरहाल, स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार समीप के ग्राम राजा सेवैया निवासी दीपक डड़सेना विगत रविवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था. वहां से आने के बाद शाम करीब 7 बजे खाना खाने के पहले वह प्रतिदिन की तरह घर के समीप फोरलेन में घूमने गया था. दूसरी ओर दीपक के रात में घर नहीं आने से परिजन परेशान थे जो उसकी लगातार तलाश कर रहे थे.
http://मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव
अचानक कल फोरलेन हाइवे के किनारे अंजलि विद्यालय के पास एक डबरी में एक अज्ञात शव की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को निकलवा कर उसकी शिनाख्त करवाई गई. मृतक का शव चूंकि पूरा सड़ गया था लिहाजा कपड़ों से परिजनों ने शव की शिनाख्त दीपक डड़सेना के रूप में की. बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम एवं पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने बताया कि उक्त घटना की जांच आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या तीनों संभावनाओं पर की जा रही है.
http://जल्द मिलेगी कोरोना की सबसे सस्ती दवा, इतनी होगी एक टैबलेट की कीमत







