बिलासपुर. माता-पिता, दो भाई और बहन की हत्या कर एक युवक ने ट्रक के सामने कूदकर की खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक घटना सीपत थाना के मटियारी का है, जहां शुक्रवार सुबह रोशन सूर्यवंशी (22) ने पिता रुपदास सूर्यवंशी (45), माता संतोषी बाई (40), बहन कामिनी (14), भाई ऋषि (15) और रोहित (20) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. बाद खुद ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में तब पता चला जब सड़क पर रोशन की सड़क पर लाश देखी गई. लोग युवक के घर गए तो देखा परिजन की लाशें पड़ी थीं. घर के अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह वारदात हुई है घर से सभी सदस्य सो रहे थे. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है.
http://सुशांत की मौत से आहत छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- उसका चला जाना अच्छा नहीं लगा
अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 10 अगस्त तक
कवर्धा. जिला कबीरधाम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेंगांव विकासखंड बोड़ला में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए निश्चित मानदेय पर अतिथि शिक्षक(पी.जी.टी./टी.जी.टी.) एवं अन्य पदों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. रिक्त पदों में अतिथि व्याख्याता अंग्रेजी, अतिथि शिक्षक कला, ग्रंथपाल, संगीत, योग अनुदेशक, कम्प्यूटर अनुदेशक, काउंसलर एवं स्टॉफ नर्स के लिए एक-एक पद शामिल है. इन पदों पर भर्ती हेतु पात्रता, शर्तो एवं आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास कबीरधाम के सूचना पटल पर चस्पा एवं जिले के वेबसाइट www.kawardha.govo.in में अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता है. विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है.
http://गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान : भूपेश







