আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत की मौत से आहत छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- उसका चला जाना अच्छा नहीं लगा

Published on: July 23, 2020
---Advertisement---

दुर्ग. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से आहत एक 13 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा. नोट में उसने लिखा है कि सुशांत का दुनिया से चला जाना अच्छा नहीं लगा. इसलिए वह खुदकुशी कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक भिलाई में 7वीं की छात्रा जें. एंजेला ने आत्महत्या करने से पहले टीवी पर फिल्म छिछोरे देखी थी. फिल्म देखने से पहले उसने पिता से सुशांत के बारे में चर्चा भी की थी. एंजेला तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी. उसके पिता एस. सतीश रायपुर की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. बुधवार सुबह ही उन्होंने पत्नी और दो बच्चों को नाना के घर छोड़ा था.

http://शकुंतला देवी का नया गाना ‘रानी हिंदुस्तानी’ रिलीज, देखकर खुद डांस करने लगेंगे आप!

घटना के वक्त एंजेला घर पर अकेली थी. एंजेला के पिता एस. सतीश ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे टीवी पर फिल्म छिछोरे आ रही थी. बहुत दिनों से उनकी फिल्म नहीं देखी थी इसलिए उन्होने भी एंजेला के साथ करीब 10 मिनट तक फिल्म देखी. बाद वे बाजार चले गए. सतीश ने बताया कि वे जब बाजार से लौटे तो दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद घर के पिछले हिस्से से कूदकर वे अंदर गए. अंदर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि टीवी के सामने ही एंजेला ने फांसी लगा ली है. उस समय भी टीवी पर सुशांत की फिल्म छिछोरे ही चल रही थी. उन्होंने फंदा काटा और बेटी को उतारकर सेक्टर 9 अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सतीश ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद बेटी गुमसुम रहने लगी थी.
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now