रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 115 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 50, कोंडागांव से 23, बिलासपुर से 8, गौरेला-मरवाही-पेंड्रा, कोरिया व नारायणपुर से 5-5, कांकेर से 4, दंतेवाड़ा व जांजगीर-चांपा से 3-3, बीजापुर, दुर्ग व बलरामपुर से 2-2, बस्तर, सुकमा व सरगुजा से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 170 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि एक 72 वर्षीया महिला की मौत हो गई. सोमवार देर रात रायपुर से 12, बिलासपुर से 6 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5731 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1588 है. वहीं 4114 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://गोधन न्याय योजना से वृद्धा खुश, आलोक के हाथों मुख्यमंत्री के लिए भेजा बतौर आशीर्वाद 50 का नोट
23 जुलाई से जिले में सैलून व ब्यूटीपार्लर रहेंगें बंद
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने जिला स्तर पर प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत कलेक्टर को प्रतिबंधात्मक आदेश के माध्यम से कड़ाई हेतु निर्देश दिए गए हैं. जिसके परिपालन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले में नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए जिले के अंतर्गत संचालित समस्त सैलून व ब्यूटीपार्लर दुकान के संचालन पर 23 जुलाई 2020 से आगामी आदेश पर्यन्त तक रोक लगाने आदेश जारी किया है. आदेश में उल्लेख किया गया है कि उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर सम्बन्धित व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों जैसे लागू हो, के अंतर्गत कार्रवाई के भागी होंगे.
http://ममता चंद्राकर खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त







