रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है. राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ अनुसुईया उइके द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेखित किया गया है कि श्रीमती मोक्षदा चन्द्राकर का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्त विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी.
http://N-95 मास्क को लेकर केंद्र की चेतावनी, इससे कोरोना का प्रसार नहीं रुकता
सूचना आयोग में सुनवाई 22 से 28 जुलाई तक रहेगी स्थगित
रायपुर. नवा रायपुर, अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में 22 जुलाई से 28 जुलाई 2020 तक की अवधि में द्वितीय अपील, शिकायतों की सुनवाई स्थगित रहेगी. अपीलार्थी, शिकायतकर्ता, जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी को राज्य सूचना आयोग में अगली सुनवाई की सूचना पृथक से दी जाएगी. सचिव राज्य सूचना आयोग आईआर देहारी ने बताया कि राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेशों से प्रभावित क्षेत्र में शासकीय कार्यालयों के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. शासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश से प्रभावित क्षेत्र में स्थित शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी रहने की अवधि तक नहीं करने के निर्देश दिए हैं. जारी निर्देश के तहत आदेश से प्रभावित क्षेत्र की सीमा में स्थित शासकीय कार्यालयों और विभिन्न विभागों के अंतर्गत निगम, मंडल, आयोग एवं अन्य प्रशासकीय इकाईयों पर लागू होंगे.
http://मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन







