আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रिलीज होते ही वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘गॅउवें के शिवाला’

Published on: July 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भोजपुरी अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोले नाथ के लिए एक और खूबसूरत गाना ‘ गॅउवें के शिवाला’ रिलीज किया है, जो अब वायरल हो रहा है. यह गाना आरवीएफ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. यह गाना खुद अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके म्‍यूजिक वीडियो में झूम-झूम कर नाची भी हैं. गाना ‘गंउवे के शिवाला’ के गीतकार मनोज मतलबी और संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं.

http://शिकारी कुत्तों के माध्यम से जंगली सुअर का शिकार, दो गिरफ्तार

गाने को मिल रहे रिस्पॉन्स पर अक्षरा सिंह ने कहा कि सबसे पहले तो पवित्र सावन मास के तृतीय सोमवार और सोमवती अमावस्या पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस कोरोना महामारी के संकटकाल में बाबा भोलेनाथ जी सभी देशवासियों को स्वस्थ, सफल, सुखी और संपन्न रखें. उन्होने कहा कि हम शिवभक्त हैं और उनकी महिमा अपरंपार है. इसलिए मुझे विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ सबकी पीड़ा हर लेंगे. बता दें कि अक्षरा ने बीते सोमवार को भी शिव भक्तों को एक विशेष तोहफा दिया था और अपने यूट्यूब चैनल से गाना कैलाशी रिलीज किया था, जिसे लाखों व्‍यूज मिले हैं.

http://सरपंच संघ ने नवनियुक्त संसदीय सचिव द्वारिकाधीश का किया सम्मान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now