पिथौरा. वन परिक्षेत्र देवपुर में शिकार करने वाले आरोपियों पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जमानत पर रिहा कर दिया गया. जानकारी के अनुसार नगर के समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमलपुरा के अमृतलाल बरिहा पिता प्यारेलाल बरिहा एवं सोनसाय पिता लक्ष्मण बरिहा ने जंगल से 6 शिकारी कुत्तों के माध्यम से 3 जंगली सुअर के बच्चे (2 मादा एवं 1 नर) को शिकार कर घर लाए थे. जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त होने के बाद वन मण्डल अधिकारी बलौदाबाजार आलोक तिवारी के निर्देशन एवं उप वनमण्डल अधिकारी कसडोल यूएस ठाकुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सहित कर्मचारियों ने दबिश देकर पकड़ने के बाद उनके घर से शिकार में उपयोग की जाने वाली तार फंदा जब्त किया.
http://सरपंच संघ ने नवनियुक्त संसदीय सचिव द्वारिकाधीश का किया सम्मान
बाद आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. ज्ञात हो कि देवपुर वन परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में जंगली जानवरों के होने कारण आएदिन हो रहे शिकार हमेशा चर्चा में रहे हैं. इसके अलावा बार अभ्यारण्य कोठारी परिक्षेत्र एवं लवन में भी लगातार शिकार होने की खबर है पर अफसरों की लापरवाही से शिकारी बेख़ौफ़ शिकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस सम्बंध में बलौदाबाजार वन मण्डल अधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि स्टाफ की कमी होने के कारण डिप्टी रेंजर देवपुर के चार्ज में है. शासन द्वारा रेंजरों की नियुक्ति होने के बाद कमी दूर होगी.
http://खबर का असर : आपत्ति के बाद अंतत: शराब दुकान भी बंद







