আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दिल बेचारा की एक्ट्रेस को मिली रेप-एसिड अटैक की धमकी, दो गिरफ्तार

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी को किसी ने रेप और एसिड अटैक की धमकी दी है. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश हुई है. स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे एक फेक न्यूज की वजह से उनके साथ साइबर बुलिंग की गई है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद 26 जून को एक मीडिया रिपोर्ट में मेरा झूठा बयान चलाते हुए दावा किया था कि मैंने सुसाइड को एक फैशन बताया है. इसकी वजह से सोशल मीडिया पर मुझे कई तरह की धमकियां मिलीं, रेप और जान से मारने की बातें भी सामने आईं. एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया है कि कोलकाता के शुवम चक्रबर्ती ने ये फेक न्यूज फैलाई थी.

http://कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने वालों पर लगेगा जुर्माना, होगी दण्डात्मक कार्रवाई

ये शख्स किसी न्यूज संस्थान के साथ काम करता है. कोलकाता पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने उस इंसान को भी ढूंढ निकाला है जो स्वास्तिका को रेप और एसिड अटैक की धमकी दे रहा था. पोस्ट में उस आरोपी के बारे में जिक्र करते हुए स्वास्तिका कहती हैं- हुगली के कौशिक दास ने मुझे रेप और एसिड अटैक की धमकी दी थी. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अपनी इस पोस्ट के जरिए स्वास्तिका ने साइबर बुलिंग की निंदा भी की है और सभी से इसके खिलाफ बोलने की अपील की है. स्वास्तिका ने दावा किया है कि अगर साइबर बुलिंग से पीड़ित शख्स अपनी आवाज उठाएगा तो पुलिस मदद जरूर करेगी. कोलकाता पुलिस ने एक्ट्रेस के मामले में तेजी से कार्रवाई की है, इसलिए उन्होंने भी पुलिस का शुक्रिया अदा किया है.

http://2020 Honda City भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और डिटेल्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now