আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2020 Honda City भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और डिटेल्स

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. 2020 होंडा सिटी (2020 Honda City) भारत में लॉन्च हो गई है. पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी को तीन वेरिएंट्स V, VX और ZX में लॉन्च किया गया है. पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) 10.89 लाख रुपए से 14.44 लाख रुपए है. जबकि डीजल वेरिएंट की शुरुआत कीमत 12.39 लाख रुपए और अधिकतम 14.64 लाख रुपए है. नई Honda City पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 kmpl का माइलेज दे सकती है और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 18.4 kmpl का माइलेज दे सकती है. वहीं डीजल में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.1 kmpl का माइलेज देने का दावा किया जा रहा है. कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ग्राहकों को बुकिंग की सुविधा दी है. कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप इसे 5,000 रुपए में बुक कर सकते हैं.

http://व्यावसायियों ने सौंपा संकल्प पत्र, बिना मास्क ग्राहकों को नहीं देंगे सामान

वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का i-DTEC BS6 डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 100 की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाएगा. नई होंडा सिटी मौजूदा मॉडल से 109mm ज्यादा लंबी और 53mm ज्यादा चौड़ी है, जबकि इसकी ऊंचाई 6mm कम है. कंपनी का कहना है कि न्यू-जेनरेशन सिटी नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो इसे पुराने मॉडल के मुकाबले हल्का और ज्यादा सेफ है.  नई होंडा सिटी कार में 6-एयरबैग्स, ऐजल हैंडलिंग असिस्ट के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, आउट साइड रियर व्यू मिरर में लेनवॉच कैमरा और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. ऑल-न्यू होंडा सिटी TCU (टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट) के साथ नेक्सट जेनरेश होंडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 32 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

http://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now