रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 215 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 106, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 18, बिलासपुर व सरगुजा से 17-17, बालोद से 8, जांजगीर-चांपा से 7, गरियाबंद से 5, जशपुर से 4, रायगढ़ व मुंगेली से 3-3, दंतेवाड़ा से 2, बलौदाबाजार व धमतरी से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 61 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. गुरूवार देर रात दुर्ग, राजनांदगांव व महासमुंद से 2-2, बालोद से 1 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4976 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1440 है. वहीं 3512 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://व्यावसायियों ने सौंपा संकल्प पत्र, बिना मास्क ग्राहकों को नहीं देंगे सामान
राजभवन में आगामी आदेश तक सौजन्य भेंट पर रोक
रायपुर. कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते राजभवन में 31 जुलाई 2020 तक सभी सौजन्य भेंट स्थगित कर दी गई है. आवश्यक होने पर नागरिकगण राजभवन सचिवालय में पत्र भेजकर या दूरभाष पर विषय से अवगत करा सकते हैं. साथ ही ईमेल भी किया जा सकता है. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि अभी पिछले कुछ दिनों से पूरे प्रदेश सहित राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, इसलिए नागरिक विशेष सावधानी बरतें जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें.
अनावश्यक घर से बाहर न निकले. अपने बुजुर्गों और बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें. उन्होने कहा है कि अपने आसपास साफ-सफाई रखे और अपने हाथों को बार-बार साबून से धोएं. यदि किसी को सर्दी या फ्लू हो तो खांसते समय रूमाल या टीसू पेपर का इस्तेमाल करें. आपस में निश्चित दूरी बनाकर रखें. यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और परीक्षण कराएं, साथ ही सजग और जागरूक रहें.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल
Chhattisgarh reported 215 new COVID-19 cases today, taking total number of cases to 4,976 including 3,512 recoveries .Number of active cases stands at 1,440.#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/1Nhj37mdT0
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 17, 2020







