नई दिल्ली. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म रात अकेली है का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रात अकेली है में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ श्वेता त्रिपाठी, निशांत दहिया, तिग्मांशु धूलिया और कई अन्य स्टार्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं.
http://Samsung Galaxy M01s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
कहानी एक परिवार से जुड़ी है जिसमें घर के मालिक ठाकुर रघुबीर सिंह की मौत हो गई है. हालांकि बाद में पता चलता है कि ये मौत असल में मर्डर है. इस मर्डर की गुत्थी सुलझाने में इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाज) अपनी जान लगा देते हैं. आगे चलकर अपनी जांच में जटिल यादव को पता चलता है कि रघुबीर सिंह के रिश्ते उनके परिवार से अच्छे नहीं थे. फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और सस्पेंस से भरा हुआ है. इसे देखकर साफ है कि कुछ बढ़िया परफॉरमेंस के साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स इस फिल्म में देखने को मिलेंगे.
http://शहनाज़-टोनी का गाना कुर्ता पजामा रिलीज़, दिखा दोनों का जबरदस्त स्वैग










