আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy M01s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 17, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M01s लॉन्च कर दिया है. सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है. इस स्मार्टफोन को लाइट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ग्राहक इस फोन को कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स व आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1,280 पिक्सल है.

http://शहनाज़-टोनी का गाना कुर्ता पजामा रिलीज़, दिखा दोनों का जबरदस्त स्वैग

इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है. वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है. गैलेक्सी एम01एस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं. इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है.

http://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now