नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर-एक्ट्रेस शहनाज़ गिल और सिंगर टोनी कक्कड़ का गाना कुर्ता पजामा रिलीज हो गया है. गाना आते ही सोशल मीडिया वायरल हो गया है. इस गाने में टोनी कक्कड़ खुद शहनाज गिल के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की कैमिस्ट्री में गाने में काफी अच्छी नज़र आ रही है. गाने में टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल का अंदाज और स्वैग देखने लायक है. गाने में शहनाज़ ब्लैक ड्रेस में काफी हॉट लग रही है तो वहीं फ्लोरल जैकेट, यैलो टीशर्ट और जींस में टोनी कक्कड़ भी काफी कूल लग रहे हैं.
http://VIDEO : सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल
कुर्ता पजामा गाने की पिक्चराइजेशन काफी अच्छी है. इस गाने का म्यूज़िक टोनी कक्कड़ ने दिया है, लिखा भी टोनी कक्कड़ ने है और गाया भी टोनी कक्कड़ ने ही है. इसे प्रोड्यूस अंशुल गर्ग ने किया है. इसके साथ ही गाने की कोरियोग्राफी और डायरेक्टर राहुल शेट्टी ने की थी. गाने को देसी म्यूजिक फैक्ट्री ने रिलीज किया है. इसे लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग के तौर पर उतारा गया है. गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. देखिए गाना-
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34956 नए मामले, 687 की मौत










