नई दिल्ली. फेमस डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना जलेबी रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है. सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. एक हफ्ते में ही इस गाने को 2,620,107 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सपना ने गाने के रिलीज से पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसके बारे में जानकारी दी थी.
http://महासमुंद जिले में मिले दो कोरोना मरीज, जिला प्रशासन ने की पुष्टि
इस गाने को हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. गाने में सपना चौधरी का डांस भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है. दोनों की केमेस्ट्री को कमेंट्स के जरिए काफी सराहना भी मिल रही है. इस गाने में सपना चौधरी के कई अवतार देखे जा सकते हैं. इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है. देखिए वीडियो
http://सरपंच संघ पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव, एवन और भूखन ढाई-ढाई साल के लिए होंगे अध्यक्ष










