আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रोका-छेका अभियान में लापरवाही बरतने पर दो जोन कमिश्नरों को नोटिस

Published on: July 11, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रोका-छेका अभियान के तहत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर नगर निगम के दो जोन कमिश्नरों को शो-काज नोटिस जारी किया गया है. जोन क्रमांक-3 के जोन कमिश्नर प्रवीण सिंह गहलोत और जोन क्रमांक-4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है. पत्र में नगर निगम रायपुर के आयुक्त को विशेष अभियान चलाकर रोका-छेका अभियान में प्रगति लाने तथा नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं. पत्र में यह भी कहा गया है कि रोका-छेका अभियान की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाकर सभी आवारा पशुओं को गौठान भेजने तथा पशु पालकों को सख्त निर्देशों के साथ शुल्क वसूलने की कार्रवाई की जाए.

http://छत्तीसगढ़ में 65 नए कोरोना मरीज मिले, अब 810 एक्टिव केस

साथ ही पत्र में उल्लेखित है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आवारा पशुमुक्त, साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखने के साथ-साथ दुर्घटना मुक्त बनाए रखने के लिए 19 जून से प्रदेश भर में रोका-छेका अभियान की शुरूआत की गई है. इसके तहत निकाय के सड़कों/सार्वजनिक स्थलों में आवारा पशुओं के पाए जाने पर उसे गौठान भेजने के प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पालतु पशुओं के लिए नियमानुसार शुल्क/जुर्माना का भुगतान करने के उपरांत मुक्त कर उसे संबंधित पशु पालक को सौंपने के भी निर्देश दिए गए हैं.

http://खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, राशन कार्ड से नहीं कटेगा किसी का नाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now