महासमुंद. पुलिस ने राजधानी रायपुर सहित गरियाबंद और महासमुंद जिले से चुराई गई 15 बाइकों के साथ दो युवकों को पकड़ा है. जब्त बाइकों की कुल कीमत साढ़े 4 लाख रुपए बताई गई है. उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में 9 मामले दर्ज हैं. मामले में पुलिस ने धारा 41(1+4) जा.फौ. एवं 379, 34 के तहत कार्रवाई की. आज यहां पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थी. शिकायत के आधार पर मुखबिर बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी. इस दौरान उन्हें खबर मिली कि शहर के क्लबपारा निवासी हेमू अग्रवाल बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है.
http://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए ये 11 ऐप्स, अपने फोन से तुरंत कर दें डिलीट
पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी ली तो पता चला आरोपी शातिर चोर है जिसके खिलाफ कोतवाली और कोमाखान थाने में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने घेराबंदी कर उसके घर पर दबिश दी और घर से चोरी की तीन बाइक जब्त की. जिसमें प्लेटिना, डिलक्स, होंडा साईन, एक्टिवा, मेस्ट्रो 2-2 नग और 1-1 नग सीटी 100, पैशन प्रो, पल्सर और अपाचे बाइक शामिल है. पूछताछ में आरोपी ने बाइक अपने साथी चंदू के साथ महासमुंद व गरियाबंद से चोरी करना बताया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जिसमें उक्त वाहनों समेत 15 बाइक होने की बात बताई.
http://इस एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, मां-बाप और पति भी निकले पॉजिटिव
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चोरी की 15 बाइकों में से 7 बाइक अपने साथी चंदू के मौहारीभाठा स्थित मकान में छुपा रखी थी. वहीं पांच बाइकों में 3 खल्लारी थाना के ग्राम अमेठी में और 2 बाइक मंदिर हसौद थाने के ग्राम उमरिया में छुपा रखी थी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइकें जब्त कर ली. रिश्तेदारों ने बाइक रखने पर सवाल किया तो आरोपी को पुराने बाइकों का खरीददार बताया था. जिसकी वजह से रिश्तेदार कुछ नहीं बोल पाए. कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, निरीक्षक हर्ष कुमार, सउनि विकास शर्मा सहित अन्य लोगों का योगदान रहा.
Renault Kwid का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/dVavqbJkcB
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 10, 2020







