नई दिल्ली. बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कोयल मल्लिक परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. कोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनके माता-पिता और पति निश्पाल सिंह उर्फ राणे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रंजीत, कोयल और उनके परिवार के सदस्यों में पिछले दो हफ्तों से कोरोना के लक्षण नजर आ रहे थे. उन्हें सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. ज्यादा देर ना करते हुए परिवार वालों ने अपने सैंपल्स लैबोरोटरी में दिए और फिर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट आई.
http://सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज
रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोयल मल्लिक ने ट्वीट कर अपने फैंस और जानने वालों को यह सूचना दी. उन्होंने लिखा- बाबा, मां, राणे और मैं कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं और इस वक्त सेल्फ क्वारंटाइन में हैं. बता दें कोयल ने मई के महीने में ही बेटे को जन्म दिया है. डिलीवरी के बाद से वे अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं. कोयल मल्लिक को फिल्म घोरे एंड बायरे, छाया ओ छोबी, शुभोदृष्टि और हेमलॉक सोसाइटी जैसी फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. बंगाली सिनेमा में कोयल मल्लिक एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. जल्द ही उनकी फ़िल्म ‘मितिन माशी 2’ आने वाली है.










