खल्लारी. ग्राम पंचायत मुख्यालय मरार कसहीबाहरा में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने रंगमंच और शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया. मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर, विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, सरपंच कमल साहू, बागबाहरा शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर, गणेश शर्मा, लखबीर छाबड़ा, रुपेश गोयल, नवनीत सलूजा, मनोज गोयल, अशोक अग्रवाल, पंकज हरपाल, लोकेश्वर चन्द्राकर, सेवाराम साहू, मोहन कुलदीप, तारेश साहू, नंद कुमार निषाद, कोमल महानंद, सुरेश सहिस, आशाराम मोंगरे, हबला यादव, सबीर बड़ा खान, राहुल सलूजा, दिनेश मोंगरे, बरूण यादव, रोशन साहू आदि थे. विधायक यादव ने इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और ग्रामीणजनों के साथ मंदिर में मां शीतला माता की पूजा-अर्चना की.
http://15 अगस्त से सभी जिलों में शुरू होगा गढ़कलेवा, मंत्री भगत ने दिए निर्देश
पश्चात शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित भूमिपूजन के मंचीय आयोजन में उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र खल्लारी की जनता हमारे और हमारी प्रदेश सरकार के परिवार का हिस्सा हैं. इसलिए हमें सबका ख्याल है और क्षेत्र में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के अनुरूप हर गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है. उन्होने मुख्यमंत्री, सरकार की उपलब्धियां बताई. आयोजन को जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर व सरपंच कमलनारायण साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया. संचालन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष देवकराम साहू ने किया. इस मौके पर उपसरपंच उगेश्वर पटेल, ग्रामीण ढेलू चन्द्राकर, देवानंद साहू, हीराराम पटेल, नेतराम पटेल, मोहन साहू, कुंजराम पटेल, पुरुषोत्तम साहू, महेश साहू, पूनम ध्रुव, धनेश साहू, पीलूराम साहू, छन्नू साहू, नेमू साहू, दुर्गेश साहू, कृपा साहू, देवनाथ पटेल, अंजू साहू, हीरा साहू, टिकेश्वरी साहू, युगेश्वरी साहू, हेमिन बघेल, धनेश्वरी विश्वकर्मा, पार्वती पटेल, भेनू साहू समेत ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
http://विकास दुबे एनकाउंटर : यूपी STF ने बताया गाड़ी कैसे हुई हादसे का शिकार







