नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. बुधवार रात करीब 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित घर पर ही हुआ. वे बुढ़ापे के चलते हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे. उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था. वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे. इसके अलावा फिल्म ‘पुराना मंदिर’ में मच्छर के किरदार और फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में सलमान खान के पिता के रोल में भी उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया था.
http://छात्रा से छेड़छाड़ का फरार आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन किया था जिसका नाम सूरमा भोपाली था. इस फिल्म में लीड किरदार भी उन्होंने खुद निभाया था. बता दें कि जगदीप ने साल 1951 में बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘अफसाना’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. जगदीप 2012 में फिल्म ‘गली गली चोर है’ में आखिरी बार दिखे थे. जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्टर अजय देवगन ने ट्वीट किया- उनको स्क्रीन पर देखते हुए हमेशा आनंद आया. वो दर्शकों के लिए खुशी लेकर आए. मेरी जावेद और उनके पूरे परिवार के साथ गहरी संवेदना है. जगदीप साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना.
http://सितंबर तक मुफ्त सिलेंडर, जानिए मोदी कैबिनेट के कई अहम फैसले
Heard the sad news of Jagdeep Saab’s demise. Always enjoyed watching him on screen. He brought so much joy to the audience. My deepest condolences to Jaaved and all members of the family. Prayers for Jagdeep Saab’s soul🙏
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 8, 2020










