रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 100 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला बिलासपुर से 22, रायपुर से 20, जगदलपुर से 12, नारायणपुर से 10, राजनांदगांव से 10, दुर्ग से 5, दंतेवाड़ा से 4, कोरबा से 3, बेमेतरा से 6, सरगुजा व कोरिया से 2-2, बालोद, गरियाबंद, सुकमा व कांकेर से 1-1 मरीज मिले हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 107 मरीजों स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. मंगलवार देर रात नारायणपुर से 7 एवं सरगुजा से 4 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3526 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 677 है. वहीं 2835 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://छात्रा से छेड़छाड़ का फरार आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका हेतु 15 तक आवेदन
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के ग्राम भैसबोड़ केन्द्र नंबर 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद, ग्राम मोहतरा केन्द्र नंबर 03 आंगनबाड़ी सहायिका एवं ग्राम निपनिया केन्द्र क्रमांक 01 आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु पूर्व में 11 मार्च 2020 से 31 मार्च 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे, किन्तु कोविड-19 लॉकडाउन होने के कारण आवेदन पुनः आमंत्रित की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2020 निर्धारित है. इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन परियोजना कार्यालय बिल्हा में जमा कर सकते हैं या सीधे पंजीकृत डाक से प्रेषित कर सकते हैं. जो आवेदक पूर्व में आवेदन जमा कर चुके है, उन्हें पुनः आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं है.
http://सितंबर तक मुफ्त सिलेंडर, जानिए मोदी कैबिनेट के कई अहम फैसले
#COVOD19 UPDATE
अभी अभी 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है।जिला बिलासपुर से 22, रायपुर से 07, बेमेतरा से 04, राजनांदगांव से 02।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/sV5oJAyZST— Health Department CG (@HealthCgGov) July 8, 2020
Today 65 new #COVID19 cases and 107 discharge. Total number of positive cases rise to 3491 including 642 active cases.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ux2fHaTYOx
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 8, 2020







