আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

परछी में सोने पर कर दी वृद्ध की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

Published on: July 8, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. सरायपाली थानांतर्गत ग्राम नूनपानी में एक युवक ने टंगिया मारकर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. मृतक का दोष केवल इतना ही था कि वह आरोपी की परछी में सो जाता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई की है. कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर साहू ने बताया कि बिहारीलाल भारती पिता दौलत राम भारती (65) ने कुछ वर्ष पहले अपने बंटवारे की जमीन बेच दी थी और गांव में भीख मांग कर गुजारा करता था.

http://राज्य सरकार ने की नए सिरे से जिलों के प्रभारी सचिवों की नियुक्ति

रात्रि में वह गांव के किसी भी व्यक्ति के घर की परछी में जाकर सो जाया करता था. कई दिनों से वह आरोपी हेमंत कुमार चंद्रवंशी पिता धनसाय चंद्रवंशी (24) की परछी में सो रहा था. उन्हें हेमंत ने कई बार मना किया. मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे बिहारी लाल भारती और हेमंत कुमार की इसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. हेमंत ने टंगिया से उनके सिर तथा बाएं गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस ने आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी हेमंत कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया.

http://505 लीटर महुआ शराब के साथ 3 गिरफ्तार, महुआ पाश व शराब बनाने का सामान जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now