महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने बलौदाबाजार-महासमुंद की सीमा से लगे ग्राम डोंगरीपाली नाला के किनारे तीन भट्टे से 505 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से भारी मात्रा में महुआ पाश व शराब बनाने का सामान भी जब्त किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि लॉकडाउन के दौरान एकाएक महुआ शराब का प्रचलन बढ़ने लगा. जिसका फायदा उठाते हुए महुआ शराब निर्माता भारी मात्रा में इसे बनाकर महंगे दामों पर बेचने लगे. इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, इसी कड़ी में सरायपाली क्षेत्र में महुआ शराब एवं अधिक मात्रा में महुआ शराब बनाने की खबर लगी.
http://WHO ने माना- कोरोना वायरस के हवा से फैलने के सबूत हैं
सूचना पर सरायपाली के अनुविभागीय अधिकारी विकास पाटले और प्रभारी श्रीमती मल्लिका बनर्जी तिवारी ने टीम गठित कर डोंगरीपाली नाला किनारे चारों दिशाओं में घेराबंदी की और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी. इसी बीच नाला किनारे आग जलाते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया. आरोपी डोंगरीपाली सरायपाली निवासी मुक्तेश्वर पिता गणेश राजपूत (29), कुलेश नाग पिता दिलीप नाग (26) और प्रेम पटेल पिता कृष्ण कुमार पटेल (20) उक्त तीनों नाला किनारे महुआ शराब बना रहे थे और भारी मात्रा में शराब बना कर रखे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जरकिन, ड्रम, गुंडी और गंजी में कुल 505 लीटर महुआ शराब जब्त की.
http://बीईओ, पटवारी और समन्वयक रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए







