रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 99 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला जिला रायपुर से 46, जांजगीर-चांपा से 19, बिलासपुर से 9, कांकेर से 7, नारायणपुर से 6, रायगढ़ से 5, बलौदाबाजार से 3, बीजापुर से 2, राजनांदगांव व बेमेतरा से 1-1 मरीज मिले हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. सोमवार देर रात जिला गरियाबंद से 6, दुर्ग व दंतेवाड़ा से 2-2, कांकेर से 1 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3415 पहुंच गई है. एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 673 हो गई है. वहीं 2728 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://‘रोका-छेका के नाम पर नौटंकी की एक और दुकान खोलकर बैठ गए हैं मुख्यमंत्री बघेल’
आरटीई के तहत प्रथम लॉटरी 15 को, आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई
रायपुर. राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से निजी अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश और आवेदन प्राप्त करने की तिथियां निर्धारित कर दी हैं. राज्य में शिक्षा सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के लिए प्रथम लॉटरी की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है. इसके लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है. संचालक लोक शिक्षण ने बताया कि आवेदन फार्म भरने के संबंध में अथवा किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 011-41132689 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है.
http://आंगनबाड़ी केंद्र परिसरों में मुनगा के पौधे रोपित
#COVID19 UPDATE
आज राज्य में 99 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 84 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 3415 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 673 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/vIPsVChJSj— Health Department CG (@HealthCgGov) July 7, 2020







