আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी

Published on: July 6, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है.

http://छत्तीसगढ़ में 92 नए कोरोना मरीज मिले, अब 647 एक्टिव केस

http://सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 21 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़. एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत पाली, कुसमुरा, बरपाली, सपनई एवं सोनुमूड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है. जिसके लिए 21 जुलाई 2020 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी हो, जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है अथवा जिस ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)में सीधे कार्यालयीन अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं. इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now