रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 92 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला राजनांदगांव से 21, रायपुर से 18, जगदलपुर से 17, बलौदाबाजार से 8, बिलासपुर से 7, सूरजपुर से 6, जांजगीर-चांपा से 5, बेमेतरा से 3, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, बलरामपुर, सरगुजा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 66 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. रविवार देर रात कोरबा से 3, बिलासपुर से 2, रायपुर से 1 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3305 पहुंच गई है. एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 647 हो गई है. वहीं 2644 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 14 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज
एंटी करप्शन एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में 21 अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति
रायपुर. राज्य शासन द्वारा गृह विभाग के 21 अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में पदस्थ किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम इस प्रकार है- पंकज चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक, सपन चौधरी उप पुलिस अधीक्षक, चुन्नी तिग्गा निरीक्षक, बिपिन रंगारी निरीक्षक, सुशांत बैनर्जी निरीक्षक, नितिन उपाध्याय निरीक्षक, एसएन सिंह निरीक्षक, योगेश कश्यप उप निरीक्षक, असिथ लकड़ा उप निरीक्षक, हरिराम वर्मा सहायक उप निरीक्षक, राजेन्द्र पाण्डे सहायक उप निरीक्षक, त्रिभुवन सिंह सहायक उप निरीक्षक, प्रेमराज बारिक प्रधान आरक्षक, जयनारायण यादव प्रधान आरक्षक, रविकांत पाण्डे प्रधान आरक्षक, मंगेलश परिहार प्रधान आरक्षक, संतोष यादव प्रधान आरक्षक, प्रमोद सिंह आरक्षक, सतीश सिंह आरक्षक और उपेन्द्र यादव आरक्षक का नाम शामिल हैं.
http://वैज्ञानिकों का दावा- हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, WHO से की ये मांग







