আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज

Published on: July 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जैसी उम्मीद थी ये ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड हो रहा है और फैंस इस ट्रेलर के सहारे सुशांत को याद कर रहे हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और सभी तरह के दर्शकों (सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स) के लिए उपलब्ध रहेगी. फिल्म की कहानी एक लड़की किज्जी बासु के इर्द गिर्द घूमती है जिसे कैंसर होता है. जाहिर है वो लाइफ में बिल्कुल पॉजिटिव नहीं है. उसकी लाइफ में एक लड़के मैनी की एंट्री होती है जो खुद एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. इसके बाद दोनों कैसे तमाम मुश्किलों से जूझते हुए अपनी लाइफ बिताते हैं, ये इस फिल्म में देखा जा सकता है.

http://वैज्ञानिकों का दावा- हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस, WHO से की ये मांग

ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आर स्टार्स का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के साथ ही संजना सांघी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म का म्यूजिक लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने दिया है. फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक खास नोट शेयर किया है और सुशांत को याद किया है. बता दें कि इससे पहले कई फैंस ने फिल्म के मेकर्स से रिक्वेस्ट भी की थी कि दिल बेचारा को थियेटर्स में रिलीज कराया जाए क्योंकि वे अपने फेवरेट स्टार की फिल्म को सिनेमाघरों में देखकर उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका और आखिरकार ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. देखिए ट्रेलर-

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24248 नए मामले, 425 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now