আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संरक्षित वन क्षेत्र से सागौन काटकर ले जा रहे 4 पकड़ाए

Published on: July 5, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के वन परिक्षेत्र अर्जुनी के रेंजर ने गश्त के दौरान संरक्षित वन क्षेत्र से सागौन की लकड़ी काट कर ले जा रहे 4 ग्रामीणों को अपनी टीम के सहयोग से रंगे हाथों धर दबोचा. वन विभाग द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. जब्त सागौन लकड़ी की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है. एक ओर बलौदाबाजार वन मंडल के तहत बार नवापारा, लवन एवं कोठारी में लगातार अवैध कटाई एवं वन्य प्राणियों के शिकार जारी है. वहीं दूसरी ओर अर्जुनी वनमंडल में शिकार, अतिक्रमण एवं अवैध कटाई करने वालों को तुरंत पकड़कर कार्रवाई करने का क्रम लगातार जारी है.

http://ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन की गला रेतकर हत्या

शनिवार रात घटित एक अवैध कटाई के मामले में उप वनमंडलाधिकारी कसडोल उदयसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी टीआर वर्मा के नेतृत्व में अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत सतत् गश्त कर वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा हेतु की जा रही लगातार रात्रि गश्त के दौरान करीब 9 बजे थरगांव परिवृत्त के छाता परिसर के अंतर्गत बानीखार निवासी दिलीप वल्द राजाराम बघेल (42), अनिल वल्द नेहरू बघेल (25) और दो नाबालिग कक्ष क्रमांक 329 से 4 नग सागौन का लट्ठा चोरी कर ले जा रहे थे. जिसका घन मी 0.125 है. उक्त चारों को मौके पर धर दबोचा गया. काटे गए सागौन लट्ठों की रात में ही जब्ती बनाकर कार्रवाई की गई.

http://तालाब किनारे विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण, संरक्षण व सुरक्षा का लिया संकल्प

आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (च) एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई की जा रही है. उक्त कार्रवाई में वनपाल सुखराम छात्रे, वनरक्षक रविन्द्र कुमार पाण्डेय, वनरक्षक प्रेमचन्द्र धृतलहरे, वनरक्षक भागीरथी सोनवानी, दैनिक श्रमिक श्यामू यादव, देवानंद कोयल, गोकुल यादव एवं संतराम बघेल का योगदान रहा. ज्ञात हो कि अभ्यारण्य एवं इससे लगे क्षेत्रो में मात्र अर्जुनी परिक्षेत्र में ही शिकारियों की पकड़ धकड़ होती है. शेष परिक्षेत्र में पदस्थ अधिकारी शिकार, अवैध कटाई या अतिक्रमण के किसी आरोपी को पकड़ नही पाते. जो कि क्षेत्र सहित प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now