আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तालाब किनारे विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण, संरक्षण व सुरक्षा का लिया संकल्प

Published on: July 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिला स्काउट गाइड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में आज रविवार को बेलसोंडा के तालाब किनारे पौधरोपण किया गया. उन्होंने उपस्थितजनों से रोपित पौधों की सुरक्षा करने पर जोर दिया. रविवार को जिला स्काउट गाइड संघ द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसके तहत ग्राम पंचायत बेलसोंडा के तालाब किनारे विधायक श्री चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने उपस्थितजनों से कहा कि पर्यावरण को बचाने पौधरोपण बेहद जरूरी है. लेकिन पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए.

http://जिला स्तरीय युवा छात्र संसद और ऑनलाइन क्विज़ हेतु पंजीयन प्रारम्भ

उन्होंने बताया कि वृक्षों के महत्व से हर कोई वाकिफ है. सभी को एक साथ मिलकर पौध रोपण के कार्य में हिस्सा लेकर सहयोग करना चाहिए. उन्होनें कहा कि पौधों को रोपित करने के साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है. पौध रोपण से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों से एकजुट होकर पौधरोपण की अपील की. कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, येतराम साहू, इंडियन कॉलेज प्राचार्य श्रीमती चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, विजय साव, सरपंच भामिनी चंद्राकर, कमल लुनिया, रामकुमार साहू, मधु शर्मा, लता वैष्णव, कौशलेंद्र वैष्णव, नियाज अली, तुलेंद्र सागर आदि मौजूद थे.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24850 नए मामले, 613 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now