আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिला स्तरीय युवा छात्र संसद और ऑनलाइन क्विज़ हेतु पंजीयन प्रारम्भ

Published on: July 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जिला महासमुंद द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर आगामी 8 एवं 9 जुलाई को स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (क्विज़) एवं युवा छात्र संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. अभाविप महासमुंद के जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित ने बताया कि 9 जुलाई को अभाविप के स्थापना दिवस को परिषद् द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी परम्परा के पालन में इस वर्ष परिषद् के 71वें स्थापना दिवस के निमित्त जिले में विद्यार्थियों के लिए उपर्युक्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं. पूर्णतया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आयोजित की जाने वाली इन दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थी लिंक https://tinyurl.com/y8x7swsp पर जाकर ऑनलाइन अपना पंजीयन करा सकते हैं.

http://ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन की गला रेतकर हत्या

यह लिंक 6 जुलाई रात्रि 11:59:59 बजे तक सक्रिय रहेगी.  प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का आयोजन बुधवार 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकृत विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री परिषद् उपलब्ध कराएगी. यह प्रतियोगिता 14 से 18 वर्ष एवं 18 से 25 वर्ष के दो आयुवर्गों में करायी जाएगी. वहीं युवा छात्र संसद प्रतियोगिता का आयोजन केवल महाविद्यालयीन विद्यार्थियों (आयु-वर्ग 18 से 25 वर्ष) के लिए ही किया जाएगा. छात्र संसद का आयोजन दो सत्रों में किया जाएगा. इनमें से प्रथम सत्र 8 जुलाई शाम 4 बजे एवं दूसरा सत्र 9 जुलाई शाम 4 बजे रखा गया है. दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार 10 जुलाई को की जाएगी. प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी कार्यक्रम संयोजक कुम्भज चन्द्राकर (मो. 9340841255), पंजीयन समन्वयक द्रोण पटेल (मो. 8435516585), क्विज़ समन्वयक गुलाब सेन (मो. 7697757463) एवं छात्र संसद समन्वयक कुबेर यदु (मो. 6260900097) से सम्पर्क कर सकते हैं.

http://2 साल से फरार अनाचार के तीन और आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now