रायगढ़. शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े कैश वैन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. बदमाशों से लूटे गए 14.5 लाख रुपए और हथियार भी बरामद हो गए हैं. बता दें कि वारदात के दौरान कैश वैन के ड्राइवर व गार्ड को गोली मार दी गई थी. इसमें ड्राइवर की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक केराझर गांव के पास आरोपियों का लास्ट लोकेशन देखी गई थी. गांव में दो संदिग्धों के देखे जाने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने केराझर के साथ ही आसपास के दो गांवों को टारगेट किया और हथियार और बुलेट प्रूफ जैकेट से लैस 50 जवानों की टीम पहुंची. तलाशी के दौरान एक मकान में बदमाश मिल गए. पुलिस को देखते ही उन्होंने पिस्तौल तान दी.
http://पारस-माहिरा का नया गाना हैशटैग लव सोनिए रिलीज, देखिए वीडियो
लेकिन जान जोखिम में डाल पुलिसवालों ने झूमाझटकी कर युवक को पटककर उससे हथियार छीन दोनों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सिवान में खम्हौरी गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह और कैमूर के रामगढ़ निवासी पिंटू वर्मा शामिल हैं. सुधीर के पिता और भाई रायगढ़ में ही सूर्या कॉम्पलेक्स में रहते हैं. सुधीर ने पूछताछ में बताया कि वह जब भी रायगढ़ आता तो कैश वैन को देख कर उसे करोड़पति बनने का लालच आता और 15 दिन पहले उसने लूटने का षड्यंत्र रचा. इसमें पिंटू वर्मा को भी शामिल किया. आरोपियों ने लूट के इरादे से 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 3 मैगजीन में 26 राउंड, 2 जिंदा कारतूस, 2 बटन चाकू का इंतजाम किया. वहीं बाइक पर बिना नंबर की प्लेट लगाई. फिर 4 दिन से कैशवैन को रेकी करते रहे. घटना के समय बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग भी की.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 22771 नए मामले, 442 की मौत







