আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : CRPF जवान बोला- देश के लिए जान दे सकता हूं, तो परिवार के लिए बन सकता हूं पान सिंह तोमर

Published on: October 7, 2019
---Advertisement---

सुकमा. जिले की 74वीं बटालियन में पदस्थ सीआरपीएफ जवान का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में जवान ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. इसके साथ ही मदद नहीं मिलने पर ‘पान सिंह तोमर’ की तरह बागी बनने की चेतावनी भी दी है. इस वायरल वीडियो में सीआरपीएफ जवान ने परिजनों पर अपनी जमीन हड़पने और पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. प्रमोद कुमार ने वीडियो के ​जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा है कि आप मामले को संज्ञान लीजिए और उचित कार्रवाई कीजिए.

http://पीएम मोदी का मास्क पहनकर लोगों ने किया गरबा, देखिए VIDEO

वायरल वीडियो में प्रमोद कुमार ने कहा है कि मामले को लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारी को जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत कर जिला कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद न कोई कार्रवाई की गई और न ही पत्र का कोई जवाब आया. अब आलम ऐसा है कि नक्सल क्षेत्र में तैनात जवान को वीडियो वायरल कर सरकार से मदद मांगनी पड़ रही है. प्रमोद कुमार ने आगे कहा है कि अगर देश की रक्षा के लिए वे अपनी जान दे सकते हैं तो अपने परिवार वालों के लिए पान सिंह तोमर भी बन सकते हैं.

http://भाजपा नेता समेत 5 लोगों की हत्या, तीन गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now