আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, बॉलीवुड में शोक

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और करीब रात 1:52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है. सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब मलाड के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. उनके प्रति शोक प्रकट करने के लिए प्रार्थना सभा तीन दिन बाद होगी.

http://होम आइसोलेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की संशोधित गाइडलाइन

उनके निधन से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों को भी झटका लगा है. सरोज खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सरोज के निधन पर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सरोज खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे आपके साथ डांस करने का मौका मिला. मुझे इतना सबकुछ सिखाने के लिए आपको दिल से शुक्रिया. आपको हमेशा याद किया जाएगा. आप हमेशा हमारे दिल में हैं. अक्षय कुमार ने लिखा- एक बुरी खबर के साथ सुबह हुई कि महान कोरियोग्राफर सरोज खान अब नहीं रहीं. वह डांस को इतना आसान बना देती थीं कि हर कोई नाच सकता था, उद्योग के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान. उनकी आत्मा को शांति मिले. अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस निमरत कौर, मनीषा कोयराला ने भी ट्वीट कर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी.

http://पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर भड़के कांग्रेसजन, विधायक की अगुवाई में साइकिल चलाकर जताया विरोध

बता दें कि चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान को 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी करने का श्रेय हासिल है. सरोज खान को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका था. संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब के यादगार आइटम सॉन्ग एक-दो-तीन और साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के सॉन्ग ये इश्क… के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था. सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसमें माधुरी दीक्षित नजर आई थीं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now