महासमुंद. बागबाहरा विकासखंड के सुखरीडबरी में बुधवार सुबह श्रमिक परिवार के 11 वर्षीय बालिका की क्वारंटाइन सेंटर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. बताया जा रहा है उक्त परिवार कुछ दिन पहले ही उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले से अपने घर वापस लौटा है जिन्हें गांव के क्वांरटाइन सेंटर में रखा गया था. क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने में मात्र एक दिन बाकी थी लेकिन इसी बीच ममता विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा की मौत हो गई है. सूचना के बाद बालिका की शव को सामुदायिक केंद्र भेजा गया है.
http://सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये खुलासा
सुखरीडबरी के पूर्व पंच सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया मंगलवार शाम बच्ची की तबीयत खराब होने जैसे सूचना नहीं थी. उनके माता-पिता ने किसी तरह की बीमारी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्ची के शव को सामुदायिक केंद्र लाया गया है. बच्ची के पुराने रिपोर्ट एक्सरे के अनुसार उनकी किडनी में प्राब्लम होना बताया जा रहा है. बच्ची की मौत किन कारणों से हुई इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18653 नए मामले, 507 की मौत
http://यहां छत्तीसगढ़ सरकार नहीं, एक अफसर का चलता है मौखिक आदेश!







