महासमुंद/बागबाहरा. बागबाहरा एनएच 353 में मंगलवार सुबह गुरुद्वारा के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे पति और बच्चे की जान बाल-बाल बच गई. महिला बाइक से पति के साथ बच्चे को लेकर पिथौरा की ओर जा रही थी. पुलिस ने हादसे में घायल बाइक चालक व बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक मुनगासेर निवासी महिला धनेश्वरी साहू पति गजेश्वर साहू (21) और दो माह की बच्ची अनिता साहू के साथ बाइक क्रमांक सीजी 06 के 1513 से पिथौरा चौक की ओर जा रहे थे.
http://एमपी की 102 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार
उनके ठीक पीछे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 0357 भी जा रहा था. इस दौरान गुरुद्वारा के पास पीछे से अचानक एक साइकिल सवार गुजरा जिसे बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे पीछे दो माह की बच्ची को लेकर बैठी महिला धनेश्वरी गिर गई. ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया जिससे दबने से उसकी मौके पर मौत हो गई. बच्ची और बाइक चला रहे पति को मामूली चोटें आई है.
http://गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया गया टिकटॉक
http://2 वर्ष से फरार अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल







